फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: सड़कों को अतिक्रमण मुक्त करने की मांग, सीएम को ज्ञापन

Thu, 20 Jun 2024 06:32 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

कोटद्वार। पूर्व सैनिक संघर्ष समिति ने कोटद्वार की मुख्य सड़कों को अतिक्रमण मुक्त करने की मांग उठाई है। समिति के अध्यक्ष महेंद्रपाल सिंह रावत की अगुवाई में पूर्व सैनिकों ने इस संबंध में एसडीएम सोहन सिंह सैनी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन

पूर्व सैनिकों ने कहा कि पौड़ी नेशनल हाईवे, स्टेशन रोड, मालिनी मार्केट, गोखले मार्ग, गैराज रोड समेत सभी चौक चौराहों पर अतिक्रमण होने से यहां दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है। हाईकोर्ट के आदेश के बाद प्रशासन की ओर से पूर्व में अतिक्रमण चिह्नित कर लाल निशान लगाए गए थे फिर भी अतिक्रमण नहीं हटाए गए। कहा कि प्रशासन की ओर से अतिक्रमण हटाने के नाम पर महज खानापूर्ति की जा रही है। ज्ञापन सौंपने वालों में कैप्टन देवेंद्र सिंह रावत (सेवानिवृत्त), गोपाल सिंह, हवलदार भरत सिंह (सेवानिवृत्त), सुरेश पाल गुसाईं, सुभाष कुकरेती, राजेश बिष्ट, शूरवीर खेतवाल, ठाकुर सिंह गुसाईं, नंद सिंह, राजमोहन सिंह आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें