कोटद्वार। श्री गुरु गोरखनाथ पर्यावरणीय संरक्षण एवं संवर्धन समिति पर्यावरण संरक्षण और संवर्धन के लिए आगामी एक जुलाई से दुगड्डा, यमकेश्वर, द्वारीखाल और जयहरीखाल ब्लॉक के गांवों में वृहद पौधरोपण कार्यक्रम शुरू करेगी। संगठन के अध्यक्ष आरपी पंत और महासचिव सतीश शर्मा ने बताया कि एक जुलाई से 7 जुलाई तक वन महोत्सव के तहत पौधरोपण किया जाएगा। 17 जुलाई को यमकेश्वर ब्लॉक में हरेला पर्व के तहत पौधे रोपे जाएंगे। 24 जुलाई को भैरवगढ़ी मंदिर परिसर और 31 जुलाई को गोरखनाथ मंदिर परिसर में पौधे रोपे जाएंगे। संवाद