फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्मदिन की पार्टी से लौट रहे तीन लोगों पर जानलेवा हमला

विज्ञापन
कोटद्वार बेस अस्पताल में उपचार कराता हमले में घायल युवक। - फोटो : KOTDWAR
विज्ञापन
जन्मदिन की पार्टी से घर लौट रहे तीन लोगों पर कुछ लोगों ने धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया। आसपास के लोगों ने उन्हें बचाया और लहूलुहान हालत में कोतवाली पहुंचाया। जहां से उन्हें अस्पताल ले जाया गया। घायल की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ नामजद और अन्य सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मवाकोट निवासी विजय कुमार लखेड़ा (58) ने बताया कि शुक्रवार रात को स्टेशन रोड स्थित एक होटल में उनके नाती की जन्मदिन की पार्टी थी। होटल के बाहर पार्किंग की व्यवस्था नहीं होने पर उन्होंने अपनी कार रेेडवेज बस अड्डे के पास गोविंदनगर रोड पर खड़ी कर दी। जन्मदिन की पार्टी समाप्त कर रात करीब साढ़े दस बजे वे घर लौट रहे थे। तभी पार्किंग से कार निकालते समय एक ठेली वाले ने उनकी कार के आगे अपनी ठेली लगा दी और उनके साथ अभद्रता करते हुए गाली गलौज करने लगा। इस बीच उनका दामाद अरुण ध्यानी (35) पुत्र रमेश चंद्र ध्यानी, प्रज्जवल बुड़ाकोटी (23) पुत्र राकेश बुडाकोटी वहां पर पहुंच गए और उन्होंने गाली गलौज का विरोध किया। इसी दौरान करीब 10-15 लोगों ने उन पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। इस बीच गोविंद नगर के कुछ लोगों ने उन्हें बचाया और उन्हें लहूलुहान हालत में कोतवाली तक पहुंचाया। पुलिस तीनों घायलों का मेडिकल कराने के लिए बेस अस्पताल लेकर पहुंची, जहां पर अरुण की हालत अधिक खराब होने पर डॉक्टरों ने उसे भर्ती कर दिया। कोतवाल नरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि विजय कुमार लखेड़ा की ओर से मिली तहरीर के आधार पर आरोपी अमित समेत सात अन्य के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें