फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: जन्मदिन पर दलित साहित्य दिवस मनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। भारतीय दलित साहित्य अकादमी गढ़वाल मंडल की ओर से भारतीय दलित साहित्य अकादमी के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो. एसपी सुमनाक्षर का 84वां जन्मदिन दलित साहित्य दिवस के रूप में धूमधाम से मनाया गया।
विज्ञापन

पदमपुर कोटद्वार में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि वयोवृद्ध समाजसेवी चक्रधर शर्मा कमलेश ने कहा कि प्रो. सुमनाक्षर समतामूलक समाज की स्थापना के लिए सामाजिक ताने-बाने को एक समान बनाने के लिए दशकों से कार्य कर रहे हैं। विशिष्ट अतिथि शूरवीर खेतवाल समेत साहित्यकारों, शिक्षाविदों, समाजसेवियों और उद्योगपतियों ने जन्मदिन पर प्रो. सुमनाक्षर को शुभकामनाएं प्रेषित कीं। अकादमी के मंडलीय अध्यक्ष सुरेंद्रलाल आर्य की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सुदीप बौंठियाल, ओमप्रकाश आर्य, अजय नेगी, भारत सिंह, कुसुमलता आर्य, पूर्व प्रधान सुनीता देवी, शशिकांत आदि मौजूद रहे। बैठक का संचालन पार्षद सुखपाल शाह ने किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें