फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिद्धबली में उमड़ी भीड़, एनएच पर लगा जाम

विज्ञापन
कोटद्वार में सिद्धबली मंदिर में दर्शन के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ के कारण तिलवाढांग चौकी क? - फोटो : KOTDWAR
विज्ञापन
चारधाम यात्रा खुलने के साथ ही कोटद्वार के सिद्धपीठ श्री सिद्धबली मंदिर में भी श्रद्धालु आने शुरू को गए हैं। वीकेंड पर कोटद्वार के सिद्धपीठ श्री सिद्धबली बाबा मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। श्रद्धालुओं के मंदिर पहुंचने से तिलवाढांग चौकी से डीएफओ कार्यालय के गेट तक वाहनों की पार्किंग कराई गई, जिससे एनएच पर जाम की स्थिति बनी रही। एनएच पर यातायात सुचारु करने के लिए पुलिसकर्मियों को खासी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन

रविवार सुबह से ही यूपी, दिल्ली, हरियाणा के साथ ही बड़ी संख्या में स्थानीय श्रद्धालु मंदिर में सिद्धबली बाबा के दर्शन करने के लिए पहुंचे। मंदिर में भीड़ को देखते हुए सुबह से ही मुख्य द्वार से लेकर मंदिर तक पुलिसकर्मी तैनात रहे। भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने ऑटो चालकों और यूपी से श्रद्धालुओं को लेकर पहुंची ट्रैक्टर ट्रालियों को लोनिवि कालोनी के समीप पुलिंडा मार्ग पर रोक दिया, जिससे श्रद्धालुओं को वहां से मंदिर तक पैदल ही आवाजाही करनी पड़ी। साथ ही प्राइवेट कारों और दोपहिया वाहनों को तिलवाढांग चौकी के समीप पार्क कराया गया। एनएच पर पार्किंग होने के कारण तिलवाढांग चौकी से डीएफओ कार्यालय तक एनएच पर जाम की स्थिति बनी रही। जाम को खुलवाने के लिए पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। मंदिर समिति के अध्यक्ष कुंज बिहारी देवरानी ने बताया कि रविवार को देश के विभिन्न क्षेत्रों से आए सैकड़ों श्रद्धालुओं ने श्री सिद्धबली बाबा के दर्शन किए और भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें