फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुलदार की खाल बेचने जा रहे दो गिरफ्तार

Sat, 07 Jan 2017 10:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला श्रीनगर
विज्ञापन
sell two arrested - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गुलदार की खाल बेचने जा रहे पालकोट पट्टी के दो लोग थाना पुलिस के हत्थे चढ़ गए। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें से एक आरोपी पूर्व में ग्राम प्रधान रह चुका है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी एनएस नपल्चयाल ने इस सफलता के लिए पुलिस टीम की पीठ थपथपाते हुए ढाई हजार रुपये इनाम की घोषणा की है।
विज्ञापन


शनिवार को विधान सभा चुनावों के मद्देनजर छापा मारने निकली पुलिस टीम को गुलदार की खाल को बेचने ले जाने की सूचना मिली। इस पर पुलिस ने विभिन्न स्थानों में चेकिंग शुरू कर दी। बाजार के समीप गजा तिराहे पर पुलिस टीम ने पैदल जा रहे दो व्यक्तियों की तलाशी ली।

तलाशी के दौरान उनके बैग से गुलदार की दो खाल बरामद हुई। पुलिस उन्हें गिरफ्तार कर थाने ले आई। थानाध्यक्ष विनोद राणा ने बताया कि आरोपी खाल बेचने के लिए हरिद्वार ले जा रहे थे। आरोपियों से पूछताछ चल रही है।
विज्ञापन


संरक्षित वन्य जीव की खाल के अवैध विक्रय के आरोप में आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया जा रहा है।  उन्होंनेे बताया कि आरोपी कमल सिंह रावत (58) पुत्र मोल्या सिंह पूर्व में नगेर का ग्राम प्रधान रह चुका है और वर्तमान में मरोड़ागाड़ में दुकान चलाता है।

जबकि दूसरा आरोपी नेत्र सिंह (50)  पुत्र जोगेश्वर सिंह निवासी गुदाणगांव गांव में छोटी-मोटी ठेकेदारी का कार्य करता है।  पुलिस टीम में थानाध्यक्ष के अलावा एसआई नरेंद्र पुरी, कांस्टेबल विवेक भट्ट, विपिन कुमार, प्रशांत राणा, उबेदुल्ला और मयंक चौधरी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें