फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सतीचौड़ में रास्ते के विवाद पर फौजी के परिजनों से मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। सत्तीचौड़ में रास्ते के विवाद को लेकर एक फौजी के परिजनों के साथ मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है। घटना से क्षुब्ध फौजी ने कोटद्वार पहुंचकर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों से मुलाकात कर कार्रवाई की मांग की है। बताया कि पड़ोसी उनके घर के रास्ते पर बाड़ लगाकर बंद कर रहा था, जिसका विरोध करने पर पड़ोसी और उसके बेटे ने मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि मारपीट करने वालों ने फौजी की मां को भी नहीं छोड़ा। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

कोटद्वार के सत्तीचौड़ निवासी फौजी डबल सिंह ने बताया कि उनके पिता पूर्व सैनिक कीरत सिंह की ओर से कोतवाली में घटना की तहरीर दी गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है, जिससे मारपीट के आरोपियों के हौसले बुलंद हैं। बताया कि उनके पिता ने वर्ष 2016 में सत्तीचौड़ निवासी सुधीर थपलियाल से .016 हेक्टयर भूमि खरीदी थी, जिसमें 12 फीट का रास्ता दिया गया था। पूरा परिवार उसी जमीन पर बनाए गए भवन में रह रहा है। इस बीच उनकी ओर से रास्ते को लकड़ी की बाड़ लगाकर बंद करने की कोशिश की गई। तीन जनवरी को जब वह बाजार से घर लौटे तो रास्ते पर बाड़ लगी थी। जैसे ही वह बाड़ को हटाकर रास्ता खोलने लगे, तभी सुधीर और उसके पुत्र अंकित मारपीट करने लगे। वृद्धा सुशीला देवी के साथ भी मारपीट की गई। जिसमें उन्हें काफी चोटें आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें