फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नफशा और साइबर क्राइम से दूर रहे बच्चें: सीओ

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। पदमपुर सुखरौ के गुरुरामराय पब्लिक स्कूल और ब्लूमिंग वेल पब्लिक स्कूल गाड़ीघाट में पुलिस ने नशे के खिलाफ नुक्कड़ नाटक के जरिए जागरूकता अभियान चलाया। पुलिस ने बच्चों को नशे के कारण समाज में बढ़ते अपराध, उसके परिणाम और साइबर क्राइम की जानकारी दी।
विज्ञापन

जागरूकता अभियान में पुलिस क्षेत्राधिकारी जोध राम जोशी ने कहा कि नशा समाज को खोखला करता जा रहा है। बच्चे नशे से दूरी बनाए रखेंगे तो उनका भविष्य उज्जवल होगा। कहा कि नशे का कारोबार करने वाले कई युवाओं के खिलाफ पुलिस कार्रवाई कर चुकी है, इसलिए बच्चों को नशे से दूरी बनाकर मेहनत लग्न से पढ़ाई कर विद्यालय और अपने अभिभावकों का नाम रोशन करना चाहिए। उन्होंने अभिभावकों से भी अपने बच्चों पर पैनी नजर बनाए रखने की अपील की है। कहा कि लगातार साइबर क्राइम से संबंधित अपराध बढ़ते जा रहे हैं, इससे बचने के लिए सभी को जागरूक होना जरूरी है। यदि किसी व्यक्ति के पास बैंक के नाम से कोई फोन आता है तो उसे किसी भी प्रकार की जानकारी न दें, जिससे आपका खाता सुरक्षित रहेगा। इस मौके पर पुलिस के जवानों ने नुक्कड़ नाटक के जरिए बच्चों को नशामुक्ति का संदेश दिया। इस अवसर पर गुरुराम पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य गणेश बिडालिया, रवि तोमर व सुशील कौठियाल समेत विद्यालय के शिक्षक और शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें