फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेलाडाट जनरल स्टोर का चोर माल सहित गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। एक हफ्ते पूर्व बेलाडाट स्थित एक जनरल स्टोर में हुई चोरी का पर्दाफाश करने का पुलिस ने दावा किया है। पुलिस ने चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी का माल बरामद किया है। एसएसपी जगत राम जोशी ने पुलिस टीम को ढाई हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है।
विज्ञापन

एसएचओ उत्तम सिंह जिमिवाल ने बताया कि करीब एक सप्ताह पूर्व बेलाडाट स्थित खंतवाल जनरल स्टोर के ताले तोड़कर चोर हजारों रुपये के सामान उड़ा ले गए थे। मामले में जनरल स्टोर स्वामी दिनेश चंद्र खंतवाल ने कोटद्वार कोतवाली में चोरी की घटना की तहरीर दी थी। घटना का खुलासा करने के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया था। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले। बुधवार दोपहर मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम पुराने हरिद्वार मार्ग के निकट स्थित डिग्री कालेज पुल शिवपुर के पास पहुंची। वहां एक युवक के पास मिले सफेद कट्टे में रखे गए सामान की तलाशी ली गई तो जनरल स्टोर से चोरी किया गया माल बरामद हो गया। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसकी पहचान बेलाडाट निवासी अंकित नेगी पुत्र प्रेम सिंह नेगी के रूप में हुई। आरोपी को कोर्ट में पेशी के बाद जिला कारागार पौड़ी भेज दिया। पुलिस टीम में एसएसआई राकेंद्र सिंह कठैत, उपनिरीक्षक रविंद्र नेगी, कांस्टेबल प्रकाश चंद्र खनेड़ा, कृपा राम शर्मा, रविंद्र तोमर शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें