फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बम निरोधक दस्ते को कौड़रिया से मिले तीन जिंदा देसी बम..

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। आर्मी के कौड़िया कैंप से महज दो सौ मीटर की दूूरी पर स्थित कौड़िया नाले में बृहस्पतिवार देर शाम चार धमाकों में चार पालतू सुअरों की मौत के मामले में कोतवाली पुलिस के साथ ही बम डिस्पोजल स्क्वायड (बीडीएस) ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस को कौड़िया नाले से शुक्रवार सुबह तीन और जिंदा बम मिले हैं। क्षेत्रवासियों को नाले में अपने मवेशी न जाने देने की हिदायत देते हुए पुलिस ने मौके पर पुलिस फोर्स तैनात कर दी है।
विज्ञापन

काशीरामपुर तल्ला गांव के कौड़िया गदेरे में बृहस्पतिवार शाम देसी बमों के धमाकों से पूरा क्षेत्र दहल गया था। घटना की गंभीरता को देखते हुए शुक्रवार सुबह एसएसपी पौड़ी के निर्देश पर हरिद्वार के बम डिस्पोजल स्क्वायड (बीडीएस) को बुलाया गया। बीडीएस की टीम ने मौके पर जांच कर तीन और जिंदा बम बरामद किए हैं। सीओ जेआर जोशी ने बताया कि ये बम किसने और किस इरादे से रखे थे, मामले की जांच चल रही है। बीडीएस टीम अपना काम कर लौट चुकी है। प्रथम दृष्टया ये हथगोले टाइप के देसी बम पाए गए हैं। जिन्हें बम निरोधक दस्ते ने अपने कब्जे में ले लिया है।
बम निरोधक दस्ते के प्रभारी उपनिरीक्षक ललित मोहन की अगुवाई में टीम ने शुक्रवार सुबह कौड़िया में पूरा गदेरा छान मारा। करीब दो घंटे की मशक्कत में तीन जिंदा देसी बम मिले हैं। पुलिस अधिकारी प्रथम दृष्टया इस घटना को शरारती तत्वों से जोड़कर देख रहे हैं। हालांकि जांच हर एंगल से की जा रही है। इस मामले में अभी कोई तहरीर दर्ज नहीं कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें