फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एससीएसटी के आरोप में युवक गिरफ्तार, जेल भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार (ब्यूरो)। कलालघाटी चौकी पुलिस ने एससी-एसटी एक्ट के आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी युवक को यहां कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे पौड़ी कारागार भेजने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन

कोतवाल यूएस जिमिवाल ने बताया कि अनुसूचित जाति की महिला ने संजीव भट्ट पुत्र प्रकाश चंद्र के खिलाफ उनकी बेटी को बदनाम करने की नीयत से अफवाह फैलाने और उत्पीड़न की तहरीर दी थी। रिपोर्ट लिखवाने के बाद भी संजीव उनके घर पर जा धमका और उन्हें डराने धमकाने लगा। पुलिस ने शुक्रवार रात उसे उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। शनिवार को उसे यहां कोर्ट में पेश किया गया, जहां कोर्ट ने उसे न्यायिक अभिरक्षा में पौड़ी जेल भेजने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें