फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि विवाद में महिला पर धारदार हथियार से हमला

Sat, 14 Oct 2017 10:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
अस्पताल में घायल अवस्था में उमा देवी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बर्डपुर। मोहाना थाना क्षेत्र के गुजरवलिया में शनिवार सुबह भूमि विवाद में एक महिला को आधा दर्जन लोगों ने मारपीट कर जख्मी कर दिया। घायल महिला को बर्डपुर सीएचसी में भर्ती करवाया गया। जहां हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। वहीं, पुलिस महिला की तहरीर लेने से भी कतरा रही है। 
विज्ञापन

मोहाना थाना क्षेत्र के गुजरवलिया गांव निवासी मीरा पत्नी (25) राम बिलास अपनी सास प्रभावती के साथ घर पर थी। शनिवार की सुबह गांव के आधा दर्जन लोगों ने भूमि विवाद को लेकर महिला पर धारदार हथियार से हमला कर दिया जिससे महिला के सिर में काफी चोट आई है और वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई। पीड़ित महिला की सास और रिश्तेदार महिला को लेकर मोहाना थाना पहुंचे तो वहां पर पुलिस ने पहले इलाज कराने की सलाह दी। परिजनों ने महिला को बर्डपुर सीएचसी में भर्ती करवाया है। जहां महिला की स्थिति नाजुक बताई जा रही है। 
डॉक्टरों के मुताबिक महिला के सिर में चोट लगने से खून अधिक गिर गया। महिला का प्राथमिक उपचार करने के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। जबकि पीड़ित महिला मीरा की सास प्रभावती का कहना है कि पुलिस को फोन किया गया, लेकिन पुलिस नहीं पहुंची, जिससे मेरी बहू मीरा घायल हो गई। थाने पर गई तो वहां कोई सुनवाई नहीं की गई। अब मेरा कोई सुनने वाला नहीं है। मेरे घर में कोई पुरुष नहीं था। इसका फायदा उठाकर गांव के लोगों ने बहू को घायल किया। 
विज्ञापन

इस संबंध में एसओ सौदागार राय का कहना है कि थाने पर कोई महिला नहीं आई थी और न ही फोन पर कोई इस तरीके की सूचना मिली। तहरीर मिलेगी तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें