फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: नैनीडांडा के पटोटिया में बनेगी गोशाला, आयोग ने टटोली संभावनाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कोटद्वार/धुमाकोट। राज्य गोसेवा आयोग के अध्यक्ष डॉ. राजेंद्र अण्थ्वाल ने नैनीडांडा विकासखंड का भ्रमण कर जनसमस्याएं सुनीं। उन्होंने उनके निस्तारण के निर्देश संबंधित विभागीय अधिकारियों को दिए। इस दौरान सबसे ज्यादा परेशानी निराश्रित पशुओं की सामने आई। इस मौके पर उन्होंने पटोटिया में गोशाला निर्माण के लिए संभावनाएं टटोली और तहसील प्रशासन से प्रस्ताव मांगा।
विज्ञापन

गोसेवा आयोग के अध्यक्ष ने बताया कि तहसील प्रशासन की ओर से सुझाई गई भूमि का निरीक्षण किया गया है। करीब 15 नाली भूमि में गोशाला बनाने का प्रस्ताव है। भूमि उपलब्ध होते ही राजस्व विभाग की ओर से डीपीआर तैयार कर शासन को भेजा जाएगा। इससे लोगों को निराश्रित पशुओं के आतंक से निजात मिल सकेगी। इस मौके पर आयोग के सदस्य धर्मवीर गुसाई, तहसीलदार विकास अवस्थी, कानून गो, राजस्व उपनिरीक्षक, पशुपालन विभाग के कर्मचारी और भाजपा के मंडल अध्यक्ष शशि ध्यानी मौजूद रहे।
विज्ञापन


फोटो समाचार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें