फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: बैड़हाट छोटा के गुणिया तोक में लोगों को दिखा बाघ

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कोटद्वार/धुमाकोट। नैनीडांडा ब्लॉक के राजस्व ग्राम बैड़हाट छोटा (गुणिया तोक) में तीन अक्तूबर की शाम बाघ के हमले में महिला की मौत के बाद से दहशत बरकरार है। घटना के बाद से वन विभाग की 20 सदस्यीय टीम गांव में डटी हुई है। ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने बृहस्पतिवार शाम को घटनास्थल के पास बाघ देखा है, जबकि वन विभाग के अधिकारी इससे इन्कार कर रहे हैं। अब ड्रोन उड़ाकर भी इलाके को खंगाला जा रहा है।
नारद मोक्षण ग्राम पंचायत के प्रधान अजय कुमार ने बताया कि बैड़हाट छोटा राजस्व ग्राम उनकी ग्राम पंचायत का हिस्सा है। घटनास्थल इस गांव के गुणिया तोक में हैं। जहां गांव के पास गढ़वाल वन प्रभाग के जंगल हैं। यह इलाका कालागढ़ टाइगर रिजर्व (केटीआर) वन प्रभाग से सटा है। इस इलाके में गुलदार के साथ ही बाघ की मूवमेंट देखी जा रही है। पड़ोस के गांव मोक्षण बड़ा के पूर्व भीम सिंह बिष्ट ने बताया कि लोग बाघ की गुर्राहट भी सुन रहे हैं। बृहस्पतिवार शाम को एक बड़ा बाघ क्षेत्र में देखा गया है। उन्होंने कहा कि वन विभाग ने गांव में जो पिंजरा लगाया है वह बहुत छोटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेंज अधिकारी महेंद्र सिंह रावत ने बताया कि विभाग पूरी सतर्कता बरत रहा है। वन विभाग के एसडीओ लक्की शाह ने बताया कि वन कर्मी लोगों को जागरूक भी कर रहे हैं। दिन ढलने के बाद खेतों और जंगलों की ओर जाने से मना किया जा रहा है।


फोटो समाचार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें