फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निगम ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़कों पर अतिक्रमण को लेकर नगर निगम प्रशासन ने फिर से सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। मंगलवार शाम को नगर निगम की टीम ने गोखले मार्ग पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने 30 व्यापारियों के चालान किए।
विज्ञापन

मंगलवार शाम को सहायक नगर आयुक्त संजय कुमार के नेतृत्व में नगर निगम की टीम गोखले मार्ग स्थित सब्जी मार्केट पहुंची। टीम ने यहां सड़क पर फड़ और ठेलियां लगाकर फल व सब्जी बेच रहे व्यापारियों के चालान काटे। साथ ही फड़ और सामान छोड़कर भागे व्यापारियों की फल सब्जियां समेटकर गाड़ी में भरकर नगर निगम ले गए। सहायक नगर आयुक्त संजय कुमार ने व्यापारियों को हिदायत दी कि वह सड़क पर फड़ न लगाएं। उन्होंने नालियों में कूड़ा फेंकने वाले व्यापारियों को भी फटकार लगाई। मालिनी मार्केट में उन्होंने व्यापारियों द्वारा सड़क पर सजाए गए सामान को हटाने के निर्देश भी दिए। उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान कुल 30 चालान काटकर व्यापारियों से जुर्माना वसूला गया। इस मौके पर सफाई निरीक्षक सुनील कुमार, जसबीर सिंह, असलम, पीआरडी के जवान और सफाई कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें