फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम में गरजे सफाई कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ से जुड़े सफाई कर्मचारियों की हड़ताल सोमवार को भी जारी रही। सफाई कर्मियों ने नगर निगम कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने वन मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत को ज्ञापन सौंपकर उनकी मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई करने की मांग की। मांग पूरी नहीं होने तक आंदोलन की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन

नगर निगम कार्यालय के समक्ष आयोजित सभा में वक्ताओं ने कहा कि सफाई कर्मचारी 11 सूत्री मांगों को लेकर सात दिनों से आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन सरकार उनकी मांगों को लेकर कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। ऐसे में सफाई कर्मियों में सरकार के खिलाफ रोष बढ़ता जा रहा है। इस अवसर पर दिलेंद्र गोडियाल, शाखा अध्यक्ष शशि, नरेंद्र घाघट, धीरज गोडियाल, ज्वाला प्रसाद, जितेंद्र गोडियाल, अजय केशियाल, मुकेश गोडियाल सहित बड़ी संख्या में सफाई कर्मचारी शामिल रहे।
वहीं नगर पालिका दुगड्डा में भी सफाई कर्मचारियों ने 11 सूत्री मांगों को लेकर प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और नगर में जुलूस निकाला। इस अवसर पर कांग्रेस के प्रदेेश सचिव संदीप नेगी ने पदाधिकारियों के साथ पहुंचकर सफाई कर्मचारियों के आंदोलन को समर्थन दिया। इस दौरान जिलाध्यक्ष प्रवीन कुमार घाघट, शाखा अध्यक्ष गोपाल राम घाघट, कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष दिनेश रावत, नगर अध्यक्ष हरेंद्र रावत, संजू गोडियाल, उपाध्यक्ष राजपाल गोडियाल, सुबोध घाघट, कोषाध्यक्ष दीपक लोकसे और संगठन मंत्री मनोज कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें