फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: पीजी कॉलेज का 52वां स्थापना दिवस मनाया, विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से समां बांधा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जयहरीखाल। भक्त दर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय का 52वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से समां बांधा।
शनिवार को समारोह की शुरुआत मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया। मुख्य अतिथि कॉलेज के पूर्व प्राध्यापक एवं सतपुली महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. संजय कुमार ने कॉलेज की स्थापना और विकास के लिए व्यक्तियों द्वारा किए गए प्रयासों को स्वीकार किया। प्राचार्य प्रो. एलआर राजवंशी ने कहा कि कॉलेज की स्थापना 1972 को राजकीय इंटर कॉलेज जयहरीखाल में हुई। अब स्यालगांव में महाविद्यालय का अपना भवन है।
विज्ञापन




डॉ. अजय रावत के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने रंगारंग प्रस्तुतियों से भावविभोर किया। लगे ऊंचा कैलाश दयो लगी मिथेक मैतक खुद, हल्द्वानी बाजार भटेक परमार सुनार भाटेक मैन मुयालि एक तोलायक झुमकी, फोलडिया त्यै दिखिक आंद यू मन मां आदि प्रस्तुतियों ने खूब तालियां बंटोरीं। इस मौके पर प्रो. एसपी मधवाल, सांस्कृतिक प्रभारी डॉ. शिप्रा शर्मा, डॉ. अर्चना नौटियाल, डॉ. श्रद्धा भारती और डॉ. कमल कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें