फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दौड़ लगा रहे दो युवकों को बोलेरो ने मारी टक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
सेना भर्ती की तैयारी के लिए दौड़ लगाने लालपुल गए दो युवकों को तेज रफ्तार बोलेरो ने टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर घायल हो गए। दोनों घायलों को बेस अस्पताल भर्ती कराया गया। जहां एक की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन

वरिष्ठ उपनिरीक्षक प्रदीप नेगी ने बताया कि गौरव रावत (20) पुत्र ललित मोहन निवासी ग्राम दियूषा (द्वारीखाल) हाल निवासी झगड़ सिंह कालोनी शिवपुर और विकास रावत (19) पुत्र रामचंद्र सिंह निवासी ग्राम संदणिया (जयहरीखाल) सेना भर्ती की तैयारी के लिए शुक्रवार सुबह साढ़े पांच बजे दौड़ लगाने के लिए एनएच पर लालपुल के पास गए थे। इसी दौरान एनएच पर लालपुर के समीप दुगड्डा की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार बोलेरो ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और आसपास के लोगों ने दोनों घायलों को बेस अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने गौरव की गंभीर हालत को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें