फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड में भाजपा की डबल इंजन सरकार फेल : सचिन पायलट

विज्ञापन
विज्ञापन
राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने कहा कि उत्तराखंड में पिछले पांच वर्षों में भाजपा की डबल इंजन की सरकार पूरी तरह फेल रही। कहा कि कांग्रेस ही प्रदेश का विकास कर सकती है। उन्होंने लोगों से कांग्रेस का समर्थन कर वोट डालने की अपील की।
विज्ञापन

शनिवार को कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कोटद्वार के दुर्गापुर और यमकेश्वर के थलनदी में कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में आगामी चुनाव में कांग्रेस बहुमत के साथ सरकार बना रही है। सरकार के बनते ही कोटद्वार के पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार में महंगाई चरम पर है, जिससे आम जनता त्रस्त है। कहा कि कांग्रेस सरकार में गैस सिलिंडर के दाम पांच सौ रुपये से कम किए जाएंगे। बहुमत में आने के बाद कांग्रेस स्थायी और पारदर्शी सरकार बनाएगी, जिससे उत्तराखंड में निवेश होगा और उद्योग लगाए जाएंगे। कोटद्वार में हुई सभा में कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी, मेयर हेमलता नेगी, मेजर जनरल सीके जखमोला (सेनि.), जिलाध्यक्ष चंद्रमोहन खर्कवाल, पूर्व राज्य मंत्री विजय नारायण सिंह, महानगर अध्यक्ष संजय मित्तल आदि मौजूद रहे। थलनदी की जनसभा में यमकेश्वर के प्रत्याशी शैलेंद्र सिंह रावत ने भी चुनावी सभा को संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें