कोटद्वार में पत्रकार वार्ता करते पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी।
- फोटो : KOTDWAR
पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने भाजपा सरकार और उनके विधायक पर लालढांग मार्ग समेत सभी योजनाओं को अपने निजी फायदे के लिए अधर में लटकाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि चुनाव नजदीक आते देख भाजपा सरकार लालढांग-चिल्लरखाल मोटर मार्ग को सीजनल मार्ग की तरह बनाकर ढिंढोरा पीट रही है, जबकि कोटद्वार की जनता लालढांग को यातायात के लिए हमेशा के लिए खोलने की मांग करती आ रही है।
लोनिवि गेस्ट हाउस में आयोजित पत्रकार वार्ता में पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने भाजपा के वर्तमान विधायक व मंत्री हरक सिंह रावत पर कोटद्वार के लालढांग-चिलरखाल मार्ग, मेडिकल कालेज, केंद्रीय विद्यालय समेत सभी कार्यों को उलझाने का आरोप लगाया। कहा कि वन मंत्री अज्ञानता वश या फिर जानबूझकर लालढांग-चिलरखाल सड़क को उलझाने के मकसद से नेशनल वाइल्ड लाइफ बोर्ड के नियम कानूनों को दरकिनार कर रहे हैं। इस दौरान जिलाध्यक्ष डा. चंद्रमोहन खर्कवाल, महानगर अध्यक्ष संजय मित्तल, शकुंतला चौहान, गणेश नेगी, राजेंद्र गुसाईं, बलवीर सिंह रावत, हेमचंद्र पंवार, विजय रावत और सुधांशु नेगी आदि मौजूद थे।