फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्षद के घर के बाहर से बाइक चोरी, दी तहरीर

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार के लकड़ी पड़ाव वार्ड के पार्षद नईम अहमद के घर के बाहर से उनके भाई सादाब अहमद की बाइक चोरी हो गई। पार्षद की ओर से कोतवाली में अज्ञात चोर के खिलाफ तहरीर दी गई है। पुलिस चोर को पकड़ने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन

पार्षद नईम अहमद ने बताया कि मंगलवार रात को वे घर के बाहर बाइक खड़ा कर सोने चले गए थे। सुबह जब वे उठे तो घर के बाहर बाइक गायब मिली। इसके बाद घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे की रिकार्डिंग देखी तो रात के करीब पौने दो बजे एक व्यक्ति बाइक चोरी करता हुआ दिखाई दे गया। इसके बाद उन्होंने सीसीटीवी की फुटेज के साथ पुलिस को तहरीर दी। एसएसआई प्रदीप नेगी ने बताया कि पार्षद नईम अहमद की ओर से बाइक चोरी होने की तहरीर मिली है। मामले में कार्रवाई की जा रही है, शीघ्र चोर को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें