फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक दुर्घटनाग्रस्त, तीन बच्चों समेत पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार-पाखरो मार्ग पर कोल्हू नदी में रपटे पर एक बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिससे उस पर सवार एक ही परिवार के तीन बच्चों समेत पांच लोग घायल हो गए। घायलों में से एक की गंभीर हालत को देखते हुए उसे बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि अन्य को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन

यूपी के जिला बिजनौर के अंतर्गत बगनाला निवासी बृजपाल पुत्र शिवराज सिंह अपने बच्चों को स्कूल छोड़ने के लिए सनेह आ रहा था। इस दौरान रास्ते में कोल्हू नदी के रपटे पर उसकी बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दुुर्घटना में बृजपाल के अलावा उसकी बेटी दीपांशी (7), पल्लवी (4), उसका पुत्र देव (7) और उसका भाई विजयपाल (30) साल गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को आकस्मिक सेवा वाहन 108 की मदद से बेस अस्पताल लाया गया। जहां बृजपाल की गंभीर हालत को देखते हुए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जबकि अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें