फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेस अस्पताल की नर्सिंग ऑफिसर्स ने मनाई बैज सेरेमनी

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश सरकार की ओर से स्टाफ नर्सों को नर्सिंग ऑफिसर का खिताब दिए जाने को लेकर राजकीय बेस अस्पताल कोटद्वार की नर्सिंग ऑफिसर्स ने बैज सेरेमनी का आयोजन किया।
विज्ञापन

मंगलवार को बेस अस्पताल में आयोजित कार्यक्रम में नर्सिंग अधिकारियों ने कहा कि पूर्व में उनको सिस्टर और स्टार्फ नर्स के नाम से जाना जाता था। उन्हें सम्मान जनक तरीके से खिताब दिए जाने की वर्षों से मांग चली आ रही थी। सरकार ने उनकी मांग पूरी की है, जिससे अब नर्सिंग ऑफिसरों में खुशी का माहौल है। कहा कि इस उपाधि से नर्सिंग ऑफिसर्स दोगुने जोश के साथ अपनी सेवाएं देंगी। इस अवसर पर बेस अस्पताल के पीएस डॉ. बीसी काला ने नर्सिंग ऑफिसर्स को शुभकामनाएं देते हुए उन्हें बैज प्रदान किए। कार्यक्रम में वरिष्ठ नर्सिंग ऑफिसर कैथरीन, नूरीन, मंजु, इंदु, सिरिन, मोना, मेनका, लीना, राकेश, डॉ. एसडी आर्य, डॉ. मधुसूदन, डॉ. हरेंद्र कुमार, डॉ. डीके त्रिपाठी, डॉ. कुसमा, डॉ. भावना, डॉ. ममता आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें