फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव में जनप्रतिनिधियों के प्रवेश पर लगाई रोक

विज्ञापन
विज्ञापन
विकासखंड दुगड्डा के हनुमंती जुवा भैंड़गांव मोटर मार्ग पर लंगूरगाड नदी में पुल निर्माण की मांग को लेकर मंगलवार को ग्रामीणों का छठवें दिन भी धरना जारी रहा। जुवा, भैड़गांव, बोरगांव, बंगला गांव के लोगों का यह आंदोलन युवा विकास समिति की ओर से चल रहा है। आंदोलनकारियों ने एलान किया कि जल्द पुल निर्माण नहीं हुआ तो लक्ष्मणझूला मार्ग पर जाम लगाया जाएगा और किसी भी जनप्रतिनिधि को गांव में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कहा कि हर बार ग्रामीणों को आश्वासन देकर छला जाता रहा। चेतावनी दी कि जब तक पुल का निर्माण कार्य शुरू नहीं होगा, आंदोलन समाप्त नहीं किया जाएगा। युवा विकास समिति के अध्यक्ष मनोज कंडवाल ने कहा कि जल्द पुल निर्माण को शासन से स्वीकृति नहीं मिली तो ग्रामीण लक्ष्मणझूला मार्ग पर जाम लगाने के लिए मजबूर होंगे। एलान किया कि पुल का निर्माण शुरू होने तक किसी भी जनप्रतिनिधि को गांव में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। धरने पर समिति के सचिव विनोद सिंह, कोषाध्यक्ष मान सिंह, पूर्व प्रधान जितेंद्र सिंह, मुस्ताक अली, भारत सिंह, सुरेंद्र सिंह, हरीश सिंह, शशी देवी, नसीर, महमूद अजीज, सरोजनी देवी, इंदु देवी, गुड्डी देवी, सुलोचना देवी, सावित्री देवी और पंकज सिंह बिष्ट आदि बैठे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें