फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव : लैंसडौन विधानसभा क्षेत्र 7 जोन और 23 सेक्टर में बांटा

विज्ञापन
विज्ञापन
लैंसडौन विधानसभा क्षेत्र में इस बार 83,354 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। चुनाव के लिए 134 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। संपूर्ण विधानसभा क्षेत्र को चुनाव के दृष्टिगत 7 जोन और 23 सेक्टरों में विभाजित कर चुनाव कराने की तैयारियां शुरू की गई हैं।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट की ओर से निष्पक्ष व शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिए जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती कर दी गई है। रिटर्निंग अधिकारी/उप जिला मजिस्ट्रेट स्मृता परमार ने बताया कि जयहरीखाल जोन में अधिशासी अभियंता विवेका प्रसाद सेमवाल, रिखणीखाल जोन में अधिशासी अभियंता महेंद्र सिंह यादव, रथुवाढाब में अधिशासी अभियंता संतोष उपाध्याय, भौंन प्रथम में अधिशासी अभियंता दिनेश कुमार, धुमाकोट में अधीक्षण अभियंता राजेश चंद्र, भौंन द्वितीय में अधिशासी अभियंता नवनीत पांडे, धुमाकोट-2 में अधिशासी अभिंयता शिवकुमार राय को जोनल मजिस्ट्रेट बनाया गया है। लैंसडौन विधानसभा क्षेत्र में पड़ने वाले 134 बूथों में 33 बूथ लैंसडौन तहसील, 47 बूथ रिखणीखाल तहसील और 54 बूथ धुमाकोट तहसील के शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें