फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आशा कार्यकर्ताओं ने पीएचसी दुगड्डा में किया प्रदर्शन

विज्ञापन
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दुगड्डा में 12 सूत्री मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन करती आशा कार्यकर्त? - फोटो : KOTDWAR
विज्ञापन
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) दुगड्डा में तैनात आशा कार्यकर्ताओं ने 12 सूत्री मांगों को लेकर रविवार को सातवें दिन भी धरना प्रदर्शन किया। इस मौके पर मांगों पर कार्रवाई होने तक आंदोलन को जारी रखने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

दुगड्डा ब्लाक की आशा स्वास्थ्य कार्यकर्ता यूनियन से जुड़ी आशा कार्यकर्ता रविवार को पीएचसी दुगड्डा में एकत्र हुई, यहां उन्होंने अपनी मांगों को लेकर प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी आशा कार्यकर्ताओं ने कहा कि उन्हें भी समान कार्य के लिए समान वेतन मिलना चाहिए। साथ ही सरकारी सेवक का दर्जा देने, सेवानिवृत्ति के बाद पेंशन का प्रावधान करने, कोविडकाल में 50 लाख का बीमा व 10 लाख का स्वास्थ्य बीमा देने की मांग की गई। प्रदर्शनकारियों में महेश्वरी देवी, रजनी देवी, कलावती देवी, गुड्डी देवी, रेखा चौधरी, पुष्पा देवी, हेमलता देवी, संगीता देवी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें