फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: बंद फैक्टरी से अवैध रूप से शराब बांटने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन






सतपुली/कोटद्वार। चौबट्टाखाल विधानसभा क्षेत्र के एकेश्वर के ग्राम मलेठी स्थित बंद पड़ी एक शराब फैक्टरी से चुनाव को प्रभावित करने के लिए अवैध रूप से शराब बांटने करने का आरोप कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लगाया है। कांग्रेसियों की सूचना पर जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम डाॅ. आशीष चौहान ने निर्वाचन विभाग के फ्लाइंग स्क्वायड टीम (एफएसटी) व आबकारी विभाग को जांच के आदेश दिए हैं। पूर्वाह्न 11 बजे से रात आठ बजे तक फैक्टरी गेट के सामने पुलिस व एफएसटी की टीम गेट खुलने का इंतजार करती रही।



नगर कांग्रेस अध्यक्ष सुरजन रौतेला, एकेश्वर कांग्रेस मंडल अध्यक्ष महेंद्र रावत, जयदीप नेगी, कीरत रावत, चंद्रमोहन रावत, वासुदेव गुसाईं समेत कई कांग्रेसजनों को स्थानीय लोगों ने मलेठी स्थित श्रीराम एग्रीवेंचर बॉटलिंग प्लांट से अवैध शराब वितरण की शिकायत मिली। कांग्रेसियों ने इसकी सूचना लोकसभा प्रत्याशी गणेश गोदियाल समेत सरकारी तंत्र को दी।
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने तुरंत इसकी जांच के आदेश आबकारी विभाग व पुलिस को दिए। एफएसटी के मजिस्ट्रेट बीरेंद्र सिंह सजवाण व सतपुली थानाध्यक्ष दीपक तिवारी मय पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गए। जिला आबकारी अधिकारी केपी सिंह ने बताया कि आबकारी निरीक्षक मानवेंद्र सिंह पंवार को कोटद्वार से मौके पर पहुंचकर जांच के निर्देश दिए गए हैं। बताया कि फैक्टरी के लाइसेंस का नवीनीकरण न होने के कारण वह बंद पड़ी है।
विज्ञापन




फैक्टरी की एक चाभी फैक्टरी मालिक और दूसरी आबकारी निरीक्षक के पास है। रात आठ बजे आबकारी विभाग के कर्मचारी चाभी लेकर पहुंचे हैं। कांग्रेसजनों ने आरोप लगाया कि पूर्वाह्न 11 बजे से फैक्टरी के गेट पर एफएसटी, पुलिस और कार्यकर्ता डेरा डाले हुए हैं, लेकिन चाभी लाने में जानबूझकर देरी की जा रही है। आबकारी निरीक्षक मानवेंद्र सिंह पंवार ने बताया कि रात आठ बजे चाभी मंगवाकर जांच करवाई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें