फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटर कालेज सुरखेत में 228 छात्र-छात्राओं को खिलाई एल्बेंडाजोल

विज्ञापन
विज्ञापन
एकेश्वर ब्लाक के अंतर्गत इंटर कॉलेज सुरखेत में रेडक्रॉस और एनएसएस इकाई के सहयोग से राष्ट्रीय कृमि मुक्ति अभियान के तहत 228 छात्र-छात्राओं को एल्बेंडाजोल की दवाई खिलाई गई।
विज्ञापन

राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य हीरा सिंह तोमर, एनएसएस कार्यक्रम समन्वयक, राष्ट्रीय रेडक्रॉस सोसाइटी के सदस्य पुष्कर सिंह नेगी और आशा कार्यकर्ता मंजू नेगी ने छात्र-छात्राओं को दवाई खिलाकर किया। कार्यक्रम समन्वयक पुष्कर सिंह नेगी ने बताया कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की ओर से 22 से 28 अक्तूबर तक चलाए जा रहे राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम के तहत घर, स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों में एक से उन्नीस वर्ष तक के आयु वर्ग के बच्चों और किशोर-किशोरियों को यह दवाई खिलाई जा रही है। कृमि संक्रमण से बच्चों में कुपोषण और खून की कमी हो जाती है, जिसके कारण बच्चों का शारीरिक और मानसिक विकास नहीं हो पाता। इस मौके पर 228 बच्चों को दवाई खिलाई गई। 5 साल से छोटे बच्चों को स्वयंसेवकों ने आशा कार्यकर्ता मंजू नेगी के साथ ग्राम धरासू में, पुष्पा देवी के साथ ग्राम रणस्वा में, सुलेखा देवी के साथ मरड़ा-बुरसोली में दवाई वितरण में सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें