नगर पंचायत अध्यक्ष अंजना वर्मा के पति भाजपा नेता वेद प्रकाश वर्मा से फर्जी इकरारनामा बनाकर सोशल मीडिया पर प्रचारित करने के आरोपी को सतपुली पुलिस ने गाजियाबाद से गिरफ्तार कर लिया है।
थानाध्यक्ष लाखन सिंह ने बताया कि भाजपा नेता वेद प्रकाश वर्मा का शिव कुमार वर्मा पुत्र राम अवतार वर्मा निवासी मोतीनगर, गाजियाबाद, (उ.प्र.) ने फर्जी दस्तावेज बनाकर अवैध वसूली करने के उद्देश्य से साढ़े दस लाख रुपये के जेवरों का फर्जी इकरारनामा बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया। इसके खिलाफ वेद प्रकाश वर्मा ने गत अगस्त में सतपुली थाने में मामला दर्ज करवाया था। नामजद आरोपी शिव कुमार वर्मा को गाजियाबाद (यूपी) से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है।