फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: आरती रावत और अजीत गुसाईं ने लगाई ऊंची छलांग

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कोटद्वार। रास्मा. कोटद्वार में दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा समारोह शुरू हो गया है। समारोह के पहले दिन मंगलवार को विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं। ऊंची कूद प्रतियोगिता में आरती रावत और अजीत गुसाईं ने सबसे ऊंची छलांग लगाई।



उद्घाटन मुख्य अतिथि महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. जानकी पंवार ने किया। इस मौके पर कला, विज्ञान, वाणिज्य, बीएड, एनसीसी, रोवर्स-रेंजर्स, बायोटेक के छात्र-छात्राओं ने मार्च पास्ट किया। इसके बाद प्राचार्य ने सभी छात्र-छात्राओं को शपथ दिलाई। इस मौके पर आयोजित गोला फेंक प्रतियोगिता छात्रा वर्ग में कुमारी वैशाली, ईशा, निकिता भट्ट, छात्र वर्ग में कार्तिक कुमार, शिवांशु शाह, पवेंद्र सिंह बिष्ट ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। ऊंची कूद प्रतियोगिता छात्रा वर्ग में आरती रावत, प्रीति, साक्षी, छात्र वर्ग में अजीत गुसाईं, सागर रावत, अमन सिंह रावत क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे। 400 मीटर दौड़ छात्र वर्ग में अशफाक अली, आसिफ, मनदीप सिंह, छात्रा वर्ग में ललिता रावत, आरती रावत, निकिता भट्ट ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाया। तार गोला प्रक्षेप प्रतियोगिता छात्रा वर्ग में ईशा, प्रिया रावत, छात्र वर्ग में गौरव सिंह, कुनाल सिंह, कपिल कुमार ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। चक्का प्रक्षेप छात्रा वर्ग में ईशा, प्रिया रावत, रवीना क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहीं। लंबी कूद प्रतियोगिता छात्रा वर्ग में आरती रावत, प्रिया रावत, साक्षी, छात्र वर्ग में अशफाक अली, आशिफ अली, अजय सिंह क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे। उछल कदम कूद प्रतियोगिता छात्र वर्ग में अशफाक अली, सागर रावत, मनदीप सिंह बिष्ट, छात्रा वर्ग में कुमारी ईशा, आरती रावत, प्रिया रावत ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाया। 800 मीटर दौड़ छात्रा वर्ग में ललिता रावत, स्नेहा, संध्या, छात्र वर्ग में आयुष डोबरियाल, आसिफ अली, अमरजीत सिंह क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे। अंत में प्राचार्य प्रो. जानकी पंवार ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर प्रो. एमडी कुशवाहा, प्रो. आदेश कुमार, प्रो. आशा देवी, प्रो. पीएन यादव, प्रो. आरएस चौहान, कार्यक्रम संयोजक डाॅ. सुषमा थलेड़ी, डाॅ. शोभा रावत और छात्रसंघ अध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें