नगर निगम क्षेत्र के सत्तीचौड़ वार्ड में खेत में काम कर रहे एक श्रमिक की हाईटेंशन लाइन से करंट लगने से मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।
एसएसआई प्रदीप नेगी ने बताया कि बृहस्पतिवार दोपहर में ग्राम नियामपुर मंडावर जिला बिजनौर यूपी निवासी श्रमिक अशोक (27) पुत्र बुद्धि सिंह सत्तीचौड़ में एक खेत में काम कर रहा था। उसके हाथ में एक लकड़ी का डंडा था, काम करते समय डंडा खेत के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से टकरा गया, जिससे करंट फैल गया। करंट लगने से युवक बुरी तरह से झुलस गया। लोग उसे बेस अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।