सतपुली में आयोजित मैराथन में दौड़ लगाते युवा।
- फोटो : KOTDWAR
भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से कोटद्वार, सतपुली और धुमाकोट में ‘एक दौड़ देश के नाम’ मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया, जिसमें युवाओं ने देेश की उन्नति का संकल्प लेते हुए दौड़ लगाई। कोटद्वार में भाजयुमो जिलाध्यक्ष सौरभ नौटियाल के मार्गदर्शन में दुर्गापुरी चौराहा से लाल बत्ती चौराहा स्थित जीआईसी तक 520 युवक और 60 युवतियों ने दौड़ लगाई। मैराथन के बालक वर्ग में गौरव ने प्रथम, प्रभु महतो ने द्वितीय और हिमांशु ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में रीता ने पहला, अंजलि केष्टवाल ने दूसरा और अंजलि शाह ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ऋषि कंडवाल, नगर मंडल अध्यक्ष अतुल डोबरियाल, मनीषा आर्य, सार्थक त्रिपाठी, भाबर मंडल अध्यक्ष मनमोहन पांडे, आशीष रौतेला, रजत मेहरा आदि मौजूद थे।
नैनीडांडा में भाजयुमो के जिला सह संयोजक सोशल मीडिया मनोज मधवाल के नेतृत्व में आयोजित मिनी मैराथन दौड़ में 188 युवाओं ने प्रतिभाग किया। दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले ग्राम परखंडाई के साहिल रावत को 2100 रुपये व ट्रॉफी, ग्राम ताल निवासी द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले मनीष रावत को 1500 रुपये व ट्रॉफी व तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले ग्राम मंडाऊ के अंकित नेगी को 1100 रुपये व ट्रॉफी प्रदान की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष भाजपा सुरेंद्र प्रताप सिंह नेगी और संचालन कमलेश ध्यानी और शशि ध्यानी ने किया।
सतपुली और एकेश्वर में 231 युवाओं ने किया प्रतिभाग
सतपुली। भाजयुमो की सतपुली और एकेश्वर मंडल इकाई ने संयुक्त रूप से मैराथन का आयोजन किया। मैराथन दौड़ में क्षेत्र से 231 युवाओं ने प्रतिभाग किया। बस अड्डे से नगर पंचायत अध्यक्ष अंजना वर्मा ने दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मैराथन दौड़ में ओडल गांव (गुमखाल) के अमन नेगी ने मैराथन कप पर कब्जा जमाया। अमन डोबरियाल ग्राम भल्ली (सतपुली) ने दूसरा और मनीष, ग्राम पणिंया (सतपुली) तीसरे स्थान पर रहे। प्रथम तीन स्थान पर आने वाले विजेता प्रतिभागियों को 31, 21 और 1100 रुपये का नकद पुरस्कार एवं ट्रॉफी भेंट की गई, जबकि 20वें स्थान तक के प्रतिभागियों को टी-शर्ट भेंट की गई। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष अंजना वर्मा, शिक्षाविद विनोद घिल्डियाल, भाजपा नेता वेद प्रकाश वर्मा, भाजयुमो के प्रदेश प्रवक्ता अमित भारद्वाज, सतपुली अध्यक्ष यशराज रावत, एकेश्वर अध्यक्ष पंकज डोबरियाल, प्रभारी थानाध्यक्ष सतपुली कैलाश चंद्र सेमवाल, सभासद थामेश्वर कुकरेती, व्यापार मंडल अध्यक्ष जयदीप नेगी आदि मौजूद थे।