फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटद्वार में 52 लोग कोरोना पॉजिटिव, दो माइक्रो कंटेनमेंट जोन बने

विज्ञापन
विज्ञापन
सोमवार को एम्स ऋषिकेश से आई कोरोना रिपोर्ट में कोटद्वार नगर निगम क्षेत्र के 52 लोगों समेत निकटवर्ती पर्वतीय क्षेत्रों के 83 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। प्रशासन ने एक ही परिवार के कई लोगों के संक्रमित होने पर क्षेत्र में 02 माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाकर यहां की 04 गलियों को सील कर दिया है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. मनोज शर्मा ने बताया कि दुगड्डा ब्लाक के कोटद्वार क्षेत्र में 52 लोग, द्वारीखाल ब्लाक क्षेत्र में 11 लोग, जयहरीखाल ब्लाक क्षेत्र में दो लोग और यमकेश्वर ब्लाक क्षेत्र में छह लोग, नैनीडांडा ब्लाक क्षेत्र में एक व्यक्ति, और रिखणीखाल ब्लाक क्षेत्र में चार लोग, एकेश्वर ब्लाक क्षेत्र में छह लोग और बीरोंखाल ब्लाक क्षेत्र में एक व्यक्ति कोरोना रिपोर्ट में संक्रमित आए हैं।
कोटद्वार तहसील के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी केएस कोटियाल ने बताया कि कोटद्वार के सिताबपुर में एक ही परिवार के छह सदस्यों के कोरोना संक्रमित पाए जाने पर संक्रमितों के घर की ओर जाने वाली दो गलियों को सील कर दिया ै। भाबर क्षेत्र के शिवराजपुर में एक ही परिवार के पांच लोगों के संक्रमित होने पर उनके घर को जाने वाली दो गलियों को सील किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें