महिला पतंजलि योग समिति कोटद्वार की ओर से समिति की मुख्य केंद्रीय प्रभारी साध्वी आचार्य देवप्रिया के जन्मदिन के अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें महिला पतंजलि योग समिति की 28 सदस्यों ने रक्तदान किया।
बुधवार को राजकीय बेस अस्पताल के ब्लड बैंक में बतौर मुख्य अतिथि बालासौड़ की पार्षद नीरूबाला खंतवाल ने शिविर का शुभारंभ किया। शिविर में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शोभा रावत, जिला प्रभारी आशा रावत, आरती खंतवाल, आशा थपलियाल, सोनिया ध्यानी, सुमित्रा विष्ट, बीना रावत, बबीता रावत, बीरा काला, अनीता कंडारी, सुमन रावत, भावना नेगी, पुष्पा नौगाईं, चंद्रकला रावत, आरती कोटनाला आदि मौजूद थे।