फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रांतिकारी भवानी सिंह रावत को उनकी 109वीं जयंती पर किया याद

विज्ञापन
विज्ञापन
दुगड्डा। अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद के सहयोगी क्रांतिकारी भवानी सिंह रावत की 109वीं जयंती पर उनका भावपूर्व स्मरण किया गया। क्षेत्रवासियों ने उनकी समाधि और प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।
विज्ञापन

सोमवार सुबह भवानी सिंह के गांव नाथूपुर के निकट दुगड्डा रेंज के रिवाली कक्ष में स्थित शहीद पार्क में क्रांतिकारी भवानी सिंह रावत की समाधि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके बाद दुगड्डा नगरपालिका के आजाद पार्क में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता मोहनलाल बौंठियाल ने कहा कि यह गौरव की बात है कि गढ़वाल के संपन्न परिवार से संबद्ध रखने वाले युवक ने घर परिवार छोड़कर क्रांतिकारी जीवन को अपनाया। उन्होंने राष्ट्र के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया था। वह चंद्रशेखर आजाद के बलिदान दिवस पर भी साथ रहे थे। उनकी स्मृतियों के संरक्षण के लिए शासन-प्रशासन और जनता को सार्थक प्रयास करने चाहिए।
क्रांतिकारी रावत के परिवार से जुडे़ रहे पूर्व पालिकाध्यक्ष दीपक बडोला ने कहा कि वह भवानी सिंह रावत की समाधि की स्थापना से वर्तमान तक उनकी यादों से जुड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि छह जुलाई 1930 को दिल्ली में चादंनीचौक में गडोदिया स्टोर डकैती, 23 दिसंबर 1929 को वायसराय लार्ड इर्विन की रेल को बम से उड़ाने की साजिश में उन्होंने सक्रिय भाग लिया था।
विज्ञापन

इस अवसर पर क्रांतिकारी भवानी सिंह रावत के परिजन जगमोहन सिंह रावत, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष सतीश नेगी, नगर अध्यक्ष हरेंद्र रावत, भाजपा दुगड्डा मंडल अध्यक्ष सौरभ गुप्ता, उपप्रधान संदीप नेगी, वन दरोगा अनिल देवराल, एमएस नेगी, पूर्व प्रधान वीरेंद्र सिंह नेगी, प्रदीप बडोला, विपिन गर्ग, सुदीप बौंठियाल व दीपक नेगी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


-फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें