फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगारंग कार्यक्रमों के साथ फादर केशियस मैमोरियल बास्केटबॉल टूर्नामेंट शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। कान्वेंट स्कूलों का अंतर विद्यालयी फादर केशियस मेमोरियल बास्केटबाल टूर्नामेंट रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ शुरू हो गया। प्रतियोगिता के पहले दिन यूपी और उत्तराखंड के विभिन्न कान्वेंट स्कूलों से पहुंचे खिलाड़ियों ने स्कोर के लिए दमखम दिखाया।
विज्ञापन

सोमवार को सेंट जोसफ कॉन्वेंट स्कूल के खेल मैदान में आयोजित अंतर विद्यालयी बास्केटबाल प्रतियोगिता का बिजनौर डायसिस के विशप फादर जॉन वडेकल ने शुुुुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ खेलों का होना भी जरूरी है। पढ़ाई से जहां मानसिक विकास होता है, वहीं खेल से शारीरिक विकास होता है, जो कि छात्र-छात्राओं के लिए जरूरी है।
प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच सेंट जोसफ कान्वेंट स्कूल और सेंट मैरी स्कूल बिजनौर के बीच हुआ। प्रतियोगिता के शुरू से ही दोनों टीमों के खिलाड़ियों से स्कोर के लिए जोर आजमाइश की। अंत में सेंट जोसफ कोटद्वार के खिलाड़ियों ने 27-5 के स्कोर से मैच अपने नाम किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षा सचिव जॉन चकनाट, विद्यालय के प्रबंधक फादर टीजे जोस, विद्यालय की प्रधानाचार्य सिस्टर प्रदीपा, उपप्रधानाचार्य सिस्टर जैसिन के अलावा सभी शिक्षक मौजूद थे।
विज्ञापन

-फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें