बलूनी क्लासेज की ओर से गरीब मेधावी बच्चों को निशुल्क कोचिंग देने के लिए सुपर 50 परीक्षा का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र 150 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा में प्रतिभाग कर अपनी बौद्धिक क्षमता का प्रदर्शन किया।
रविवार को देवी रोड स्थित बलूनी क्लासेज परिसर में परीक्षा सुबह दस बजे शुरू हुई। बलूनी क्लासेज कोटद्वार की डायरेक्टर अभिलाषा भारद्वाज ने बताया कि बलूनी क्लासेज प्रत्येक वर्ष सुपर 50 की परीक्षा आयोजित करती है। परीक्षा के प्रतिभागियों में से 50 छात्र-छत्राओं का चयन किया जाता है, जिन्हें बलूनी क्लासेज की ओर से छात्रावास के साथ एक वर्ष की निशुल्क कोचिंग कराई जाती है। इनके लिए अलग से एक बैच चलाया जाता है और अनुभावी फैक्ल्टी की ओर से अध्ययन कराया जाता है।