फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमल बिष्ट, उदय सिंह समेत 11 छायाकार सम्मानित

विज्ञापन
कोटद्वार में फोटोग्राफर एसोसिएशन के सहयोग से आयोजित कार्यशाला में छायाकार कमल बिष्ट को सम्मानि? - फोटो : KOTDWAR
विज्ञापन
फ्यूजी फिल्म डिजिटल इमेज सिस्टम की ओर से गढ़वाल फोटोग्राफर एसोसिएशन के सहयोग से आयोजित कार्यशाला में छायाकारों को फोटोग्राफी के नए आयामों के बारे में बताया गया। इस मौके पर वरिष्ठ छायाकार उदय सिंह छायाकार व पत्रकार कमल बिष्ट समेत 11 छायाकारों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में गढ़वाल फोटोग्राफर एसोसिएशन के अध्यक्ष देवेंद्र नैथानी ने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी फोटोग्राफी के नए आयामों से फोटोग्रार्फ्स को कंपनी अवगत कराती रहेगी। इस मौके पर 11 छायाकारों को सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में वरिष्ठ छायाकार उदय सिंह, छायाकार व पत्रकार कमल बिष्ट, बचन सिंह बिष्ट, अरुण द्विवेदी, केसर सिंह बिष्ट, हरप्रीत सिंह, दशरथ चंद, जावेद अली, मणिलाल अग्रवाल, गौर सिंह, सिताबी सिंह गुसाईं शामिल रहे। इस अवसर पर गढ़वाल फोटोग्राफर एसोसिएशन के उपाध्यक्ष देवेंद्र कुमार सूरी, संरक्षक बृजमोहन, कोषाध्यक्ष अजय गौड़, फ्यूजीफिल्म सेल्स मैनेजर राहुल जैन, फ्यूजी फिल्म एक्सपर्ट रोहित अद्लखा प्रोडक्ट स्पेशलिस्ट, सागर जी कार्यक्रम हेड उत्तराखंड सेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें