महिला रामलीला कमेटी की ओर से आयोजित रामलीला में सीता स्वयंवर का दृष्य।
- फोटो : KOTDWAR
कण्वनगरी कोटद्वार के निंबूचौड़ और मानपुर में महिलाओं की ओर से शुरू की गई रामलीला मंचन में दर्शकों की भीड़ उमड़ रही है। निंबूचौड़ में जहां रामलीला मंचन के तीसरे दिन भगवान राम और सीता स्वयंवर की लीला का मंचन किया, वहीं सिद्धबली नारी शक्ति रामलीला कमेटी मानपुर की रामलीला में ताड़का वध के बाद अहिल्या तारण और सीता स्वयंवर का मंचन किया गया।
भाबर के पार्थ वेडिंग प्वाइंट में महिला रामलीला कमेटी की ओर से महाराज जनक का दरबार व सीता स्वयंवर का मंचन किया गया। सीता स्वयंवर में कई देशों के राजा आए लेकिन कोई भी राजा धनुष नहीं उठा पाया। तब महर्षि विश्वामित्र की आज्ञा पाकर श्रीराम ने शिव धनुष को उठाकर उसके दो टुकड़े कर दिए। इसके बाद माता सीता ने श्रीराम के गले में वर माला डाली और दर्शकों ने पुष्प वर्षा की। इस अवसर पर अध्यक्ष सरोज रावत, शीला थपलियाल, अनीता कंडारी, सरोज बिष्ट, सुधा रावत, शीला बिष्ट, सावित्री रावत, किरन बिष्ट, ललिता रावत, लता नेगी, मंगला काला आदि मौजूद थे। उधर, मानपुर की रामलीला में अध्यक्ष मालती गौड़, आशा थपलियाल, आशा रावत, अजीता रावत, कल्पना मंजेड़ा ने रामलीला का मंचन किया गया।