फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फहरा दिया नेशनल रैकिंग में अपना परचम

Thu, 18 Jul 2013 10:16 PM IST
देहरादून/अंशुल डांगी
विज्ञापन
विज्ञापन
डांस की शौकीन हिमांशी रावत आज बैडमिंटन कोर्ट पर अपना जलवा बिखेर रही है। यह आक्रामक खिलाड़ी अपने प्रदर्शन के दम पर ऑल इंडिया सब जूनियर (अंडर-13 ) बैडमिंटन टूर्नामेंट में बालिका वर्ग सिंगल में नंबर एक रैंक पर काबिज हो गई हैं।
विज्ञापन


उत्तराखंड से यह उपलब्धि हासिल करने वाली वह पहली महिला खिलाड़ी है। खास बात यह है कि उन्नति के साथ हिमांशी की जोड़ी युगल वर्ग में भी देश में अव्वल है। अब हिमांशी की तैयारी सब जूनियर ऑल इंडिया रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट का खिताब जीतकर अपनी रैंकिंग बचाने की है।

अल्मोड़ा जिले के टानी गांव की है हिमांशी
अल्मोड़ा जिले के टानी गांव निवासी हिमांशी रावत वर्तमान में देहरादून के एसजीआरआर रेसकोर्स में कक्षा 8 की पढ़ाई कर रही हैं। आठ साल की उम्र में पहली बार शौकिया बैडमिंटन पकड़ने वाली हिमांशी कोर्ट पर उतरी तो कामयाबी की कहानियां गढ़ती गई।
विज्ञापन


राष्ट्रीय टूर्नामेंट में जाने से पहले हिमांशी ने अमर उजाला को बताया कि उसे खेल से ज्यादा डांस भाता था। पुलिस में तैनात हिमांशी के पिता दान सिंह रावत ने तो उसके लिए एक डांस क्लास में प्रशिक्षण की बात भी कर ली थी, लेकिन हिमांशी ने बैडमिंटन को ही अपना लिया।

010 में अंडर-10 स्टेट चैंपियन बनी
वर्ष 2009 में हिमांशी ने पहली बार पुलिस लाइन की टीम से जिला बैडमिंटन टूर्नामेंट में हिस्सा लिया। उसका हुनर देख कोच दीपक रावत ने उसे अपने साथ ले लिया। 2010 में अंडर-10 स्टेट चैंपियन बनने के बाद हिमांशी अब तक कई राष्ट्रीय मुकाबलों में प्रतिभाग कर चुकी है।

हिमांशी ने बताया कि वह रोज चार घंटे लगातार प्रैक्टिस के साथ फिटनेस पर भी पूरा ध्यान दे रही है। लीनिन कंपनी की ओर से नौ से 29 अप्रैल 2013 तक हिमांशी को इंडोनेशिया में विशेष कोचिंग भी दी गई। हिमांशी की उपलब्धि सिंगल में ही नंबर वन की नहीं है। उन्नति बिष्ट के साथ उसकी जोड़ी भी टूर्नामेंट में पहली वरीयता पर है।

यह है हिमांशी की खूबी
कोच दीपक रावत ने बताया कि हिमांशी आक्रामक खिलाड़ी है। उसके दमदार स्ट्रोक और स्पीड उसे सभी खिलाड़ियों से अलग करती है। तकनीकी तौर पर हिमांशी काफी मजबूत है। शानदार फुटवर्क के साथ ही हिमांशी की सबसे बड़ी खूबी विपक्षी खिलाड़ी के शॉट को परखने की क्षमता है।

बीएआई ने जारी की टूर्नामेंट की रैंक
बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया के तहत दुर्गापुर पश्चिम बंगाल में हो रहे टूर्नामेंट के लिए करीब 15 दिन पहले रैंक जारी की गई है। बकायदा टूर्नामेंट का फिक्सर भी जारी किया जा चुका है। जिसमें नंबर एक खिलाड़ी की आयु को लेकर आई तकनीकी दिक्कतों को देखते हुए हिमांशी को पहली वरीयता दी गई है।

आज जाएंगे दून के खिलाड़ी
ऑल इंडिया सब जूनियर रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट के लिए चयनित दून के अंडर-13 वर्ग के 11 शुक्रवार को पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर के लिए रवाना होंगे। जहां वे 21 जुलाई से शुरू होने जा रहे टूर्नामेंट में प्रतिभाग करेंगे।

टूर्नामेंट में दून की दिव्यांशी जोशी, कनक रावत, शेफाली गौतम, दिव्यांशी शर्मा, रागेश्वरी गर्ग, स्निग्धा असवाल, विज्ञा कौशल, आरियेष चौहान, प्रियांशु गौतम दम दिखाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें