फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दंगा: यूपी के साथ उत्तराखंड में भी हाई अलर्ट

Sun, 08 Sep 2013 09:58 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार ने यूपी के मुजफ्फरनगर जिले में हुई सांप्रदायिक हिंसा को ध्यान में रख्ाकर पूरे प्रदेश में हाई अलर्ट जारी कर दिया है।
विज्ञापन


खासतौर पर देहरादून, हरिद्वार व ऊधमसिंहनगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों को कड़ी हिदायत दी गई है कि किसी भी तरह की स्थिति से निपटने को तैयार रहे।

पढें, मुजफ्फरनगर बवाल से हरिद्वार में हाई अलर्ट

संख्या और गश्त दोनों बढ़ी
हाई अलर्ट के बाद पुलिस ने बॉर्डर पर पुलिस की संख्या और गश्त दोनों बढ़ा दी है। मुख्य सचिव सुभाष कुमार की तरफ से जारी किए गए आदेश में पूरी चौकसी बरतने को कहा गया है।
विज्ञापन


उधर, आईजी लॉ एंड ऑर्डर रामसिंह मीणा ने बताया कि हरिद्वार, देहरादून व ऊधमसिंहनगर जिलों के यूपी से सटे सभी पुलिस थानों में अतिरिक्त पुलिस बल व पीएसी भेजी गई है।
विज्ञापन


पढें, गला रेतकर महिला की हत्या, स्टोर रूम में मिला शव

लगातार संपर्क में पुलिस
उन्होंने बताया कि मुजफ्फरनगर व सहारनपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों, डीआईजी सहारनपुर और आईजी मेरठ जोन से लगातार संपर्क साधा जा रहा है।

मुजफ्फरनगर में फिलहाल हाईवे पर किसी तरह की समस्या नहीं है लेकिन फिर भी यहां से जाने वाले वाहनों को सुरक्षित तरीके से भेजा जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें