फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केदारनाथ में हेलीकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत दो की मौत

Wed, 24 Jul 2013 05:37 PM IST
देहरादून/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
कुदरत की मार से पूरी तरह तबाह केदारनाथ धाम में बुधवार को एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में पायलट समेत दो लोगों के मरने की खबर है।
विज्ञापन


रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन से प्राप्त जानकारी के मुताबिक ट्रांस भारत एवीएशन के दो हेलीकॉप्टर मंगलवार से खराब मौसम के चलते केदारनाथ में फंसे हुए थे।

इनमें से एक हेलीकॉप्टर ने केदारनाथ में मौसम हल्का सा खुलते ही बुधवार दोपहर बाद साढ़े तीन बजे के आसपास उड़ान भरी लेकिन थोड़ी दूरी पर गरुडचट्टी के समीप क्रैश होकर जमीन पर आ गिरा। निजी कंपनी का यह हेलीकॉप्टर केदार घाटी में सफाई कार्य के लिए मजदूरों और कर्मचारियों को ले जाने के काम में लगा हुआ था।

केदारनाथ में सफाई कार्यों में लगे प्रशासनिक अधिकारियों ने जब हेलीकॉप्टर को नीचे गिरते देखा तो स्तब्ध रह गए। हेलीकॉप्टर के क्रैश होने की सूचना डीआईजी जीएस मर्तोलिया ने रुद्रप्रयाग के एसपी को पंहुचाई। इसके तुरंत बाद ही पुलिस प्रशासन पायलट और इंजीनियर की खोजबीन में जुट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस प्रशासन ने गरुडचट्टी के पास हुई हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मारे गए पायलट और इंजीनियर का शव बरामद कर लिया गया है। खराब मौसम के चलते डीआईजी जीएस मर्तोलिया अभी भी केदारनाथ में ही फंसे हुए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें