प्रदेश में गुरुवार और शुक्रवार को मध्यम से अधिक बारिश के आसार हैं। उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग जिलों में 40 से 60 मिलीमीटर बारिश के आसार हैं।
एक-दो स्थानों पर 50 से 65 मिलीमीटर तक बारिश भी हो सकती है। अन्य स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश रह सकती है। इसका माप पांच से 30 मिलीमीटर तक संभावित है।
मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को राजधानी समेत प्रदेश भर में आम तौर पर बादल छाए रहने के आसार हैं। दून में भी बादल छाए रह सकते हैं।
किसी इलाके में हल्की से मध्यम तो कहीं मध्यम बारिश संभावित है। एक-दो दौर मध्यम या उससे अधिक बारिश के हो सकते हैं। राज्य मौसम केंद्र के निदेशक आनंद शर्मा के साथ प्रदेश में हल्की या इससे अधिक बारिश के सभी जगह आसार हैं। पहाड़ के मध्य क्षेत्रों में एक-दो स्थानों पर इससे अधिक बारिश रह सकती है।
पिछले 48 घंटे में यह रही बारिश :
स्थान-------------माप (मिलीमीटर में)
देहरादून-------------37.6
हरिद्वार-------------46.8
रूद्रप्रयाग-------------27.4
उत्तरकाशी-------------25.6
देवप्रयाग-------------4.3
कर्णप्रयाग-------------71.0
श्रीनगर-------------6.8