फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरीश रावत को बदला लेना है तो मुझसे लें, गरीबों से नहीं: हरक

Tue, 24 May 2016 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून

सार

  • हरक बोले, बदला ले रहे हैं हरीश रावत
  • मेरे कार्यकाल में नियुक्त लोगों को हटा रहे हैं
  • सीएम ने की कई हजार करोड़ की काली कमाई 
विज्ञापन
हरक सिंह रावत - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व मंत्री डॉ. हरक सिंह ने मुख्यमंत्री हरीश रावत पर आरोप लगाया कि वह उनके खिलाफ बदले की भावना से कार्रवाई कर रहे हैं। मेरे कार्यकाल के दौरान विभिन्न विभागों में नियुक्त बेरोजगारों को वह हटा रहे हैं। मेरे ऊपर भ्रष्टाचार के कई बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं। जबकि उन्होंने अवैध खनन, शराब माफिया के जरिये कई हजार करोड़ रुपये कमाए हैं।
विज्ञापन


हरक सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री ने सहसपुर में मेरी 106 बीघे जमीन को लेकर एसआईटी गठित की है। जबकि इस मामले में पुलिस 2011 में फाइनल रिपोर्ट लगा चुकी है, हाईकोर्ट ने भी इसे माना है।

मेरे मंत्री रहते उपनल, टी बोर्ड, उद्यान विभाग में काफी बेरोजगारों को नौकरी मिली थी। हरीश रावत अब इनको हटा रहे हैं। उनको अगर बदला लेना ही है तो मुझसे लें, न कि इन गरीबों से।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

कहा, खास ब्रांड की शराब बन चुकी सीएम के नाम की पर्याय

हरक सिंह रावत - फोटो : फाइल फोटो
उन्होंने कहा कि प्रदेश में इन दिनों एक सिंडीकेट का राज है। इसके जरिये हरीश रावत ने कई हजार करोड़ रुपये कमाए हैं। यह धन दिल्ली समेत कई शहरों में हरीश रावत के परिजनों, परिचितों के नाम पर कारोबार में लगा है। सत्ता में वापस पाते ही उन्होंने खनन, शराब माफिया के पक्ष में फैसले लिए।

आज एक खास ब्रांड की शराब उनके नाम की पर्याय बन गई है। कहा कि हरीश रावत सीबीआई जांच से भाग रहे हैं। अगर वह बेगुनाह हैं तो उनको तथ्यों के साथ इस जांच का सामना करना चाहिए। 

जानकारी नहीं थी मदन के स्टिंग की
हरक सिंह ने कहा कि कांग्रेस विधायक मदन बिष्ट का स्टिंग जब हुआ तब मुझे इसकी जानकारी नहीं थी। जब मालूम हुआ तो मैं काफी नाराज हुआ। मैं इस तरह की राजनीति में भरोसा नहीं करता, लेकिन मदन कई बार मेरे साथ विश्वासघात कर चुके हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें