फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनिया से मिले रावत, बोले 'अब उत्तराखंड के जख्मों को भरने का वक्त'

Thu, 12 May 2016 11:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • - दिल्ली में सोनिया गांधी से मिले रावत, भव्य स्वागत
  • - केंद्र सरकार के फैसले को बताया संघवाद के खिलाफ
विज्ञापन
हरीश रावत ने कांग्रेस अध्यक्ष से दिल्ली में मुलाकात की। - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हरीश रावत ने बृहस्पतिवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात कर उन्हें प्रदेश के हालात की जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से कहा कि अब राज्य को मिले जख्मों को भरने का वक्त है। वह इसमें केंद्र से भी सहयोग चाहते हैं।
विज्ञापन


दिल्ली पहुंचने पर रावत का परंपरागत तरीके से भव्य स्वागत हुआ। उनके दिल्ली स्थित आवास पर मेले सा माहौल बना रहा। समर्थक खुशी से झूमते और थिरकते नजर आए। उन्होंने अस्थिरता फैलाने के लिए केंद्र सरकार को कोसा और उत्तराखंड में सरकार गिराने की कोशिश को संघवाद की नीति के खिलाफ बताया।

रावत ने संकेत दिए कि बागी विधायकों की कांग्रेस में वापसी संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि मैंने दो महीने तक तपस्या की है। अब बागी विधायक भी तपस्या करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा, भाजपा चाहे तो बागियों को अपना ले

हरीश रावत - फोटो : पीटीआई
भाजपा ने पहले बागी विधायकों पर कई टिप्पणियां की हैं। अब भाजपा चाहे तो उन्हें अपना ले। रावत ने कहा कि केंद्र सरकार को विपक्ष शासित राज्यों के प्रति सहिष्णुता का भाव रखना चाहिए। हमें केंद्र से सहयोग की अपेक्षा है। 

कानून मंत्री दें इस्तीफा, पीएम मांगें माफी
रावत के साथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय और चीफ मीडिया कोआर्डिनेटर धीरेंद्र प्रताप भी थे। धीरेंद्र प्रताप ने कहा कि उत्तराखंड मामले में केंद्रीय कानून मंत्री ने राष्ट्रपति को गलत जानकारी दी। इसलिए कानून मंत्री को इस्तीफा देना चाहिए। पूरे प्रकरण पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश से माफी मांगनी चाहिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें