फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र ने उत्तराखंड में की लोकतंत्र की हत्या: हरीश रावत

Thu, 31 Mar 2016 08:46 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
हरीश रावत - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र में पदयात्रा निकालकर केंद्र सरकार पर लोकतंत्र की हत्या का आरोप लगाया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि राज्यपाल के निर्देश पर सरकार 28 मार्च को बहुमत साबित करने के लिए तैयार थी लेकिन इससे ठीक एक दिन पहले प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगा दिया गया। रावत ने ब्रह्मपुरी, लोहिया नगर, महबूब कॉलोनी, ब्राह्मणवाला, इंदिरा गांधी मार्ग आदि क्षेत्रों में पदयात्रा निकाली।

उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने राज्य की जनता की उम्मीदों का बजट नवनिर्वाचित विधानसभा से पास कराया लेकिन महिलाओं, युवाओं, पिछड़े वर्गों, दलितों एवं पूर्व सैनिकों को समर्पित बजट को केंद्र सरकार ने जनता से छीन लिया। 
विज्ञापन


रावत ने कहा कि भाजपा पहले दिन से ही निर्वाचित सरकार को गिराने की साजिश रच रही थी। उसने जिस तरह धनबल, दलबदल कानून व संविधान की भावना के साथ खिलवाड़ किया वह उसके दोहरे चरित्र को दर्शाता है।
विज्ञापन


पदयात्रा में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय, पूर्व कैबिनेट मंत्री दिनेश अग्रवाल, कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष पृथ्वीराज चौहान, जसबीर रावत, कमलेश रमन, राजेश परमार, जया थापा, पुनीत चौधरी, अजय शर्मा, संजय भट्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें