फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधार लिंक न होने पर भी नहीं रुकेगी गैस सब्सिडी

Thu, 31 Mar 2016 08:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
गैस सिलेंडर - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
जिन उपभोक्ताओं ने अभी तक अपने गैस कनेक्शन को आधार से लिंक नहीं करवाया है, फिलहाल उनकी सब्सिडी नहीं रुकेगी। तेल कंपनियों ने कनेक्शन को आधार से लिंक नहीं कराने वाले उपभोक्ताओं की सब्सिडी रोकने के लिए अभी कोई आदेश जारी नहीं किया है। 
विज्ञापन

बता दें कि पहले तेल कंपनियों ने 31 मार्च तक उपभोक्ताओं को समय दिया था कि वह गैस कनेक्शन को आधार से लिंक करा लें। ऐसा नहीं होने पर उनकी सब्सिडी रुक सकती है। 

एरिया मैनेजर वीके सुन्द्रियाल ने बताया कि अभी तक केंद्र से ऐसी कोई गाइड लाइन नहीं आई है कि गैस कनेक्शन को आधार से लिंक नहीं करवाने वाले उपभोक्ताओं की सब्सिडी कब से रोकनी है। लेकिन उपभोक्ताओं को जल्दी से जल्दी आधार कार्ड बनवाकर कनेक्शन से लिंक करा लेना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें