पथरी में संदिग्ध बुखार से पीड़ित एक युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। युवक का देहरादून के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। जहां उसने दम तोड़ दिया। इससे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन
क्षेत्र के बादशाहपुर गांव के रहने वाले विपिन सैनी के 24 वर्षीय पुत्र नवीन सैनी उर्फ काका को एक सप्ताह पहले बुखार आया था। उसका एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा था। लेकिन शुक्रवार को हालात ज्यादा बिगड़ने पर परिजनों की ओर से युवक को देहरादून के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां डॉक्टरों की ओर से युवक का अस्पताल में उपचार शुरू कर दिया, मगर उसकी स्थिति में कोई सुधार नहीं हो रहा था।
जिससे शनिवार को चिकित्सकों ने बुखार दिमाग में चढ़ने की बात कहकर युवक के सिर का आपरेशन किया था। ऑपरेशन के बावजूद भी युवक की शनिवार रात में मौत हो गई। मृतक युवक का सुल्तानपुर में गंगा किनारे श्मशान घाट पर गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया।
वह एग्रीकल्चर से बीएससी कर रहा था। साथ ही परिजनों के कारोबार में भी सहयोग करता था। ग्रामीणों ने बताया कि नवीन सैनी मिलनसार स्वभाव का था। जिससे ग्रामीणों को उसकी मौत का बेहद दुख है। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।