फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशा मुक्त अभियान को लेकर कोतवाल से मिले युवा

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्वालापुर में नशा मुक्त अभियान की शुरूआत करने वाले युवाओं ने रविवार को ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी महेश जोशी से मुलाकात की। टीम ने अपने जन जागरूकता अभियान की जानकारी देते हुए पुलिस से सहयोग मांगा।
विज्ञापन

शहर में नशे का चलन पिछले कुछ समय से तेजी से बढ़ा है। ज्वालापुर के कुछ जागरूक युवाओं ने नशे के खिलाफ आवाज उठाते हुए जन जागरूकता को लेकर एक मुहिम की शुरूआत की है। जिसके तहत युवाओं की टीम लोगों को नशे के दुष्परिणाम बताकर जागरूक कर रही है। रविवार को अभियान के संयोजक सरफराज, राव बिटटू, मुबारिक गौड, अतीक खान, मोहम्मद अकरम, राव शब्बन, मेहताब आलम, नियाजी अली, नौशाद खान, कादिर गौड, साजिद अंसारी आदि ने कोतवाली प्रभारी महेश जोशी से मुलाकात की। कोतवाल महेश जोशी ने बताया कि किसी भी बुराई को समाज के सहयोग से ही रोका जा सकता है। युवाओं की यह पहल समाज हित में है। पुलिस भरपूर सहयोग देगी। एसएसआई नितेश शर्मा ने भी युवाओं को सहयोग का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें