फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंजिश के चलते युवक पर धारदार हथियार से हमला

Mon, 20 Mar 2017 10:14 PM IST
अमर उजाला बयूरो हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पुरानी रंजिश के चलते एक युवक पर धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया गया। हमलावर मामा-भांजे भागने में कामयाब रहे। घायल युवक के दोस्त ने इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कराई है। घटना ज्वालापुर क्षेत्र के रानीपुर झाल की है।       
विज्ञापन


रविवार देर रात कनखल के गांव जगजीतपुर का रहने वाला दीपक शर्मा पुत्र चंद्रशेखर शर्मा अपने दोस्त उदित कुमार के साथ लौट रहा था। रानीपुर झाल के पास पहले से ही मौजूद ऋषभ मल्होत्रा, अमन मल्होत्रा ने अपने मामा संकेत के साथ मिलकर उन्हें रोक लिया। आरोप है कि दीपक की बुरी तरह पिटाई करते हुए धारदार हथियार से भी वार किए। फिर सभी हमलावर मौके से भाग निकले । दोस्त ने घायल युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। बताया कि दोनों पक्षों के बीच पुरानी रंजिश चली आ रही है। पहले दीपक शर्मा के गुट ने इन पर हमला किया था और मामला कनखल थाने में भी दर्ज हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें